पपीते के पत्ते को पीसकर पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:27

पपीते के पत्तों के रस का सबसे अधिक उपयोग डेंगू के बुखार, थकान, सिरदर्द, मतली, त्वचा पर चकत्ते और उल्टी से राहत पाने के लिए किया जाता है. कुछ गंभीर मामलों में यह प्लेटलेट लेवल को ठीक कर सकता है.

पपीते की पत्तियों का जूस पीने के फायदे |

1) हेल्दी पाचन

ये जू, पाचन संबंधी लक्षणों जैसे गैस, सूजन और हार्ट बर्न को कम करने के लिए जाना जाता है. पपीते के पत्ते में फाइबर होता है, जो पाचन स्वास्थ्य का सपोर्ट करता है. यह प्रोटीन और अमीनो एसिड को पचाने के लिए बड़े प्रोटीन को छोटे टुकड़ों में तोड़ सकता है.

2) एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

इस जूस का उपयोग मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों के दर्द सहित आंतरिक और बाहरी स्थितियों की एक सीरीज के इलाज के लिए किया जाता है. एक अध्ययन में पाया गया कि पपीते का पत्ता अर्क गठिया के साथ पैरों की सूजन को काफी कम कर सकता है.

3) बालों की ग्रोथ

पपीते के पत्ते का जूस पीने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन यह साबित करने वाले साक्ष्य बहुत सीमित हैं. इस एंटीऑक्सिडेंट से भरे जूस से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और बालों के विकास में सुधार की संभावना बढ़ जाती है.

4) डेंगू में फायदेमंद

पपीते के पत्तों के रस का सबसे अधिक उपयोग डेंगू के बुखार, थकान, सिरदर्द, मतली, त्वचा पर चकत्ते और उल्टी से राहत पाने के लिए किया जाता है. कुछ गंभीर मामलों में यह प्लेटलेट लेवल को ठीक कर सकता है.

5) डायबिटीज

डायबिटीज रगियों के लिए पपीते का जूस काफी लाभकारी माना जाता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए किसी प्राकृतिक दवा के रूप में उपयोग किया जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info